

जावरा (अभय सुराणा) । नगर के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ एवं सिविल अस्पताल जावरा नोडल अधिकारी एनसीडी रतलाम के सेवानिवृत्त होने पर स्नेही जनों ने डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय का अभिनंदन समारोह आयोजित किया । समारोह के गौरव जावरा विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडे, डॉक्टर सीएल वर्मा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डॉ लीला जोशी चिकित्सक समुदाय का गौरव पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित ,भरत दास बैरागी कैबिनेट दर्जा प्राप्त , महेश जैन डीआईजी भोपाल एवं के के सिंह कालूखेड़ा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री महाकाल बाबा एवम माता पिता के चित्र पर उपाध्याय परिवार एवं अतिथियों ने माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित कर किया । स्वागत भाषण डॉ ज्योति उपाध्याय ने दिया ।कार्यक्रम के अतिथि विधायक डॉ पांडेय ने कहा डॉ उपाध्याय ने सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाये प्रदान कर प्रदेश स्तर पर जावरा का नाम रोशन किया,डॉ उपाध्याय हरफ़नमौला व्यक्तित्व के धनी है ।
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित डॉ लीला जोशी ने कहा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ उपाध्याय एक जानी मानी शख्सियत है ।, के के सिंह कालूखेड़ा ने कहा अब आप समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाये तथा सक्रिय रहे । भरत दास बैरागी केबिनेट मंत्री ने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोरोना काल मे आपने तन मन से लोगो की सेवा की, उस संकट की घड़ी में दिन रात सेवा में लगे रहे । कानसिंह चौहान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बेस अकेला , सी एम एच ओ डॉ प्रभाकर ननावरे,पूर्व सी एम एच ओ डॉ अनिल मेहता,डॉ पुष्पेंद्र शर्मा,डॉ सी एल वर्मा , अभय सुराणा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय ने कई सालों तक जावरा शासकीय चिकित्सा में अपनी जो सेवाएं दी है वह हमेशा यादगार बनी रहेगी । शासकीय सेवा के साथ-साथ आपका अन्य संस्थाओं में भी आप हमेशा सक्रिय रहे है ।
डॉक्टर उपाध्याय को विगत वर्षों में कई सम्मान, अवार्ड मिले है । डॉ उपाध्याय चिकित्सा के अलावा साहित्य प्रेमी भी है उन्होंने कई कविताएं ,गीत ग़ज़ल के माध्यम से आम जनता में भी लोकप्रियता भी हासिल की है ऐसे व्यक्ति का हम सब लोग अभिनंदन कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।डॉ प्रकाश उपाध्याय को 30 से अधिक संस्थाओं एवं सो से अधिक स्नेही जनों ने अभिनंदन पत्र ,शाल ,श्रीफल पुष्पमाला ,पुत्र पुष्पगुच्छ, भेंट कर उनका अभिनंदन किया । अभिनंदन समारोह में डॉ प्रकाश उपाध्याय के छात्र जीवन एवं मेडिकल की पढ़ाई के समय के सभी मित्रगणों ने जावरा पहुंचकर अभिनंदन किया ,तथा डॉ उपाध्याय के कार्यों की प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए डॉ प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि आपका स्नेह और प्रेम की वजह से ही मैंने इतना समय जावरा में पूर्ण कर लिया और मुझे पता ही नहीं चला, मैं आगे भी जावरा की जनता की सेवा करता रहूंगा । कार्यक्रम का संचालन अशोक चोपड़ा एवम शैलेंद्र कुमार दवे ने किया ।