रतलाम । परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 01 अन्तर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया कि वार्ड क्रमांक 7 नयागांव (पश्चिम) अन्तर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता का 01 तथा वार्ड नं. 5 विनोबा नगर, वार्ड नं. 10 विरियाखेडी (नवीन) तथा वार्ड नं. 34 मकडावन हवेली सहायिका के 3 पदों हेतु पद रिक्त हैं। स्थानीय उम्मीदवार 25 जुलाई सायं 5.30 बजे तक अपने आवेदन परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 1, पुराना सेन्ट्रल स्कूल काटजू नगर रतलाम पर जमा कर सकते हैं। अंतिम दिनांक के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।