
रतलाम । प्रकृति की सुंदरता और मनुष्य की आवश्यकता दोनों एक दूसरे के पूरक है । पौधारोपण से प्राकृतिक सुंदरता में वृद्धि होती है वही मनुष्य जीवन को ऑक्सीजन की पूर्ति होती है यह संतुलन ही हमारे पर्यावरण के लिए श्रेष्ठतम समाज सेवा है अत: पर्यावरण को हमारी दैनिक जीवन की दिनचर्या बनाना चाहिए।
उपरोक्त विचार लायंस क्लब समर्पण द्वारा ऑफिसर कॉलोनी स्थित बगीचे में पौधा रोपण करते हुए लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए । आपने कहा कि पौधारोपण सिर्फ वर्षा ऋतु में ही ना हो अपितु पूरे वर्ष इसकी महत्ता को समझते हुए किया जाना चाहिए। प्रोजेक्ट प्रभारी लायंस क्लब की डिस्टिक चेयरपर्सन लायन यास्मिन शेरानी ने कहा कि पौधारोपण हमें स्वस्थ शरीर स्वस्थ सामाजिक जीवन तथा मानसिक रूप से सुदृढ़ता प्रदान करता है। पौधों का जीवन हमारे जीवन के अनुरूप ही बड़ा होता है हवा पानी और सूर्य की किरणें हमें भी चाहिए और पौधों को भी चाहिए इसलिए पौधों का संरक्षण मनुष्य की तरह होना चाहिए । श्रीमती शेरानी ने इस उद्यान में 2 वर्षों में सैकड़ों पौधे लगाकर उन्हें बड़ा किया है इस वर्ष भी लगभग 200 पौधे आप की प्रेरणा से क्लब सदस्यों द्वारा लगाए गए । इस मौके पर झोन चेयरपर्सन प्रीति सोलंकी एवं क्लब अध्यक्ष सर्जन पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
सचिव नीलिमा छवि सिंह, पूर्व रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़, कोषाध्यक्ष रीटा दीक्षित, मूवीना गौरी, सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे । संचालन नीलिमा छवि सिंह ने तथा आभार रीटा दीक्षित ने व्यक्त किया ।