अज्ञान दशा में की गई साधना भटकाव के साथ कर्म बंधन का कारण बन सकती है- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

इंदौर महावीर भवन 8 जुलाई 2023 । सरकारी नौकरी में डिग्री की योग्यता चाहिए इसी प्रकार चुनाव आयोग को भी प्रत्याशियों के लिए शैक्षिक योग्यता का भी ध्यान रखना चाहिए उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि देश के आईपीएस आईएएस और प्रशासन को मार्गदर्शन करने वाले नेता को उनसे ज्यादा ज्ञान नहीं होगा तो क्या करेंगे।
मुनि कमलेश ने बताया कि अज्ञान दशा में की गई साधना भटकाव के साथ कर्म बंधन का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि एक पल की ज्ञान युक्त साधना जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिला सकती हे ज्ञान ही परमात्मा का दूसरा रूप है। राष्ट्रसंत ने कहा कि ज्ञान का धन कोई चुरा नहीं सकता बटवारा नहीं कर सकता संकट विपत्ति में ज्ञान से बड़ा और कोई साथी नहीं हो सकता। जैन संत ने बताया कि ज्ञान तीसरा नेत्र है चमड़े की आंखें धोखा दे सकती है लेकिन ज्ञान की आंख सन्मार्ग प्रदान करती है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच ने दिल्ली युवा शाखा के प्रदेश मंत्री नीलम वीरवाल जैन ने गौशालाओं की विस्तृत जानकारी दी तपस्वी घनश्याम मुनि जी के आज आठवां उपवास है अक्षत मुनि ने विपाकसूत्र का वाचन किया अक्षत मुनि जी का मंगलाचरण किया संचालन प्रकाश भटेवरा ने किया।