पानी अनमोल है, इसका अपव्यय ना करें-महापौर श्री प्रहलाद पटेल

  • नाईयों की गली (नाथजी की कुई) क्षेत्र में बिछेगी पेयजल पाईप लाईन
  • महापौर श्री पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 8 जुलाई । नगर के प्रत्येक नागरिक को सुगमता से पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम का दायित्व है, किन्तु नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे पेयजल का अपव्यय ना करें। उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 43 स्थित नाईयों की गली (नाथजी की कुई) क्षेत्र में नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे पेयजल का उपयोग मितव्ययिता से करें उसे व्यर्थ ना बहायें। उन्होने कहा कि रतलाम नगर में तेजी से विकास कार्य किये जा रहें है जिसके तहत सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है ताकि नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो साथ ही नगर को गति मिलें।
उन्होने नागरिकों से आव्हान किया कि वर्तमान में वर्षा प्रारंभ हो चुकी है इस समय वे अपने पौधा रोपण कर रतलाम को ग्रीन रतलाम बनाये व अपने घरो व दुकानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालकर नगर को स्वच्छ बनायें। स्वागत उद्बोधन पूर्व महापौर श्रीमती आशा मौर्य ने दिया।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा ने इस अवसर पर बताया कि नाईयों की गली (नाथजी की कुई) क्षेत्र में 7.77 लाख की लागत से 180 व 110 एमएम डाया की एचडीपीई पेयजल पाईप लाईन 220 मीटर लम्बाई में बिछाई जायेगी कार्य पुरा होने पर नागरिकों की वर्षाे पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होगा।
प्रारंभ में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर माननीय श्रीमती आशा मौर्य, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य श्री अक्षय संघवी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा, पार्षद श्रीमती आयुषी सांखला, पूर्व पार्षद श्री विजय कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि श्री संजय कसेरा, श्री गौरव त्रिपाठी, श्री जलज सांखला के अलावा सर्वश्री सुभाष मंडवारिया, धर्मेन्द्र अग्रवाल, हेमन्त राहौरी सहित क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद श्री विजय कसेरा ने किया व आभार श्री धर्मेन्द्र अग्रवाल ने माना।