महापौर श्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान दिये निर्देश

रतलाम 8 जुलाई । महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अमृत सागर तालाब क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान तालाब से निकाली गई जलकुंभी यथा समय उठाकर जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड भिजवाये जाने के निर्देश संबंधित को दिये।
महापौर श्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान पाया कि विगत चार-पांच दिनों से जलकुंभी नहीं हटाई गई है, इसकी जानकारी लिये जाने पर बताया गया कि नालों की सफाई हेतु जेसीबी व टेªक्टर ट्रॉली लगाई गई थी इस वजह से जलकुंभी नहीं हटाई जा सकी। महापौर माननीय श्री पटेल ने निर्देशित किया कि इस कार्य हेतु संसाधनों में बढ़ोत्तरी की जाकर एक्वेटिक विड हार्वेस्टर मशीन द्वारा तालाब से निकाली गई जलकुंभी को यथा समय हटाया जाये ताकि क्षेत्र साफ व स्वच्छ रह सकें।