1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त

जावरा । रतलाम जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जो इसी तारतम्य मे थाना जावरा शहर पुलिस द्वारा बस स्टेण्ड जावरा से दिनांक 09.07.23 की रात्री मे मुखबीर सुचना पर ललित पिता राजेन्द्र खटीक उम्र 34 साल निवासी खटीक मोहल्ला जावरा को पकडा तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये ललित खटीक की तलाशी लेते उसके पास 1.2 किलोग्राम गांजा मिला । जिसकी पहचान, तौल व पेकिंग मार्किंग की कार्यवाही कर आरोपी ललित खटीक से उपरोक्त गांजा जप्त किया गया व आरोपी ललित खटीक को गिरफ्तार किया गया व थाना जावरा शहर पर आरोपी ललित खटीक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 268/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान उक्त मादक पदार्थ गांजा राधेश्याम पिता दुल्ला जी गुर्जर निवासी अरनिया गुर्जर से खरीदकर लाना बताया । जो सह आरोपी राधेश्याम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ मे राधेश्याम
गुर्जर ने उक्त गांजा सान्तु पिता जीवनलाल भील निवासी बावडी खेडा से लाना बताया। बाद उक्त दोनो आरोपी ललित खटीक व राधेश्याम गुर्जर को न्यायालय जावरा पेश कर उपजेल जावरा दाखिल किया गया है।