श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला महिला सभा रतलाम द्वारा पौधारोपण सम्पन्न

रतलाम । श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला महिला सभा रतलाम द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति आशारानी उपाध्याय के नेतृत्व में धामनोद में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर संस्था की महामंत्री जया शर्मा मीडिया प्रभारी राखी व्यास,रीता तिवारी,ममता तिवारी, उषा उपाध्याय, चंद्रकांता पुरोहित, गायत्री शर्मा, सरिता जोशी, मेघा पंचोली, सरोज व्यास, कृष्णा क्षोत्रिय, संगीता शर्मा, आरती शर्मा,जयश्री शर्मा,वंदना जोशी सीमा शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।
छाया मनस्य कुर्वन्ति तिष्ठन्ति स्वयमापते
फलानयपि पराथार्य वृक्षा: सतपुषा ईव
भावार्थ:-दुसरो को छाया देता है,वह स्वंय धूप में खड़ा होता है,फल भी दूसरों के लिए होते है ,वास्तव में वृक्ष संत के समान होते है इसकी व्याख्या संस्था की महामंत्री जया शर्मा ने अपने उद्बोधन में कही।वृक्ष है तो जल है जल ही जीवन है।अगर इस मानव के अस्तित्व को बचाना है तो अधिकाधिक पौधों का ना केवल रोपण करना होगा वरन उनकी उचित देखभाल हम सभी मातृ शक्ति को करना होगी। पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण की महत्ता को समझाया एवंम सभी महिलाओ को पौधे लगाने एवं देखभाल की जिम्मेदारी सौपी।