डीडीओ व कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के लिए विशेष शिविर 12 जुलाई से

रतलाम 11 जुलाई 2023। जिले के डीडीओ व कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आयुक्त कोष एवं लेखा ज्ञानेश्वर बी. पाटिल के निर्देशानुसार एवं डा. राजीव सक्सेना संचालक कोष एवं लेखा के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में जिला कोषालय में दो दिवसीय शिविर 12 जुलाई से आयोजित किया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी श्री रमेश मौर्य द्वारा जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की समस्या जैसे तकनीकी कारणों से किसी कर्मचारी का वेतन, जीपीएफ, जीआईएस, एरियर एक्स ग्रेसिया भुगतान नहीं हो पा रहा हो तो एस.डी. लाक करते हुए तत्काल जिला कोषालय को एस.डी. नम्बर सहित समस्या का पूर्ण विवरण व आवश्यक संलग्नों सहित सूचित करें। समस्या का विवरण दर्ज करते हुए जिला कोषालय के ई-मेल पर लिखित में सूचना करें एवं सम्पूर्ण विवरण सहित जिला कोषालय द्वारा डीडीओ की तकनीकी या अन्य प्रकार की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
श्री मौर्य ने बताया कि शिकायत एवं समस्या का निवारण जिला कोषालय पर नहीं होने पर आयुक्त कोष एवं लेखा म.प्र. भोपाल से अनुरोध कर निराकरण किया जाएगा। जिला कोषालय द्वारा समय-समय पर डीडीओ को प्रशिक्षण देकर या समस्या आमंत्रित कर निराकरण कराते आ रहे हैं। साथ ही दोनों डीडीओ की शत-प्रतिशत समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास भी किया जाएगा।