मुख्यमंत्रीजी ने सिंगल क्लिक से जमा की अनुग्रह सहायता राशि

  • महापौर श्री पटेल ने 33 हितग्राहियों को प्रदान किये अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
  • सीधे प्रसारण को नगर निगम सभागृह में एलईडी के माध्यम से देखा व सुना

रतलाम 11 जुलाई । मुख्यमंत्रीजी श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने 11 जुलाई गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से मुख्यमंत्री जनकल्याण (सबंल) योजना एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लीक कर डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि जमा की।
नगर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त, श्री एपीएस गहरवार, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पु पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्री रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति), श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती प्रीति कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्रसिंह चौहान, संजय कसेरा, रमेश पांचाल, जलज सांखला आदि के साथ 33 हितग्राहियों को 200000 व 400000 की अनुग्रह सहायता राषि के स्वीकृति पत्र का वितरण किया व माननीय मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।