- इन्द्रपुरी में 22 लाख की लागत से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क
- महापौर श्री पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन



रतलाम 11 जुलाई । नगर की जनता से हमने जो वादे किये थे उन्ही वादों के फलस्वरूप वर्तमान निगम परिषद नगर विकास हेतु प्रतिदिन विकास कार्यो का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवा रही है।
उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 6 स्थित इन्द्रपुरी में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि रतलाम नगर की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें चुना है उसी आशा ओर विश्वास के साथ ही हम रतलाम नगर के चंहुमुखी विकास हेतु प्रतिदिन विकास कार्यो का भूमि पूजन कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करवा रहें हैं।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर के चंहुमुखी विकास हेतु दृढ़ संकल्पित होकर महानगर की तर्ज पर विकास कार्य करवाये जा रहे हैं।
क्षेत्रिय पार्षद श्री रत्नदीपसिंह ने बताया कि इन्द्रपुरी में 22 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण करवाया जायेगा कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, श्री विनोद यादव, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, पार्षद सर्वश्री योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री मुकेश मीणा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी के अलावा सर्वश्री भूपेन्द्रसिंह गुर्जर, सुनील लोधवाल, संदीप मौर्य, हर्ष जाधव, प्रियेश छाजेड़, पुजा शर्मा, सुनील पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।