रतलाम 12 जुलाई 2023 । जिले में अब तक करीब 363.55 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 195.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गत 24 घंटो के दौरान बुधवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 85.88 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले में सर्वाधिक वर्षा आलोट में 145 मिलीमीटर, जावरा में 51 मिलीमीटर, ताल में 92 मिलीमीटर, पिपलौदा में 62 मिलीमीटर, बाजना में 134 मिलीमीटर, रतलाम में 22 मिलीमीटर, रावटी में 111 मिलीमीटर, तथा सैलाना में 70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।