पिपलेश्वर महादेव मंदिर के बगीचे में पौधारोपण किया

रतलाम 12 जुलाई 2023 । रत्नेश्वर रोड स्थित शिव धाम परिसर में पिपलेश्वर महादेव मंदिर के बगीचे में फलदार व औषधि के पौधों का रोपण किया गया। बगीचे में तुलसी, बिल्व पत्र, आम, सीताफल, जामफल, शमी पत्र, आंवला सहित कई पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के वरिष्ठ जगदीश चंद्र वर्मा, गोपाल जी, शैलेंद्र जी, कपिल सेन, मनीष वर्मा, रोशन, जय वर्मा, नमन वर्मा, जानवी वर्मा महिमा उपस्थित थे।