जैन इंटरनेशनल ट्रेड ओरगनाइजेशन लेडीज़ विंग, रतलाम द्वारा 40 दिवसीय कार ड्राइविंग कोर्स आयोजित

रतलाम 13 जुलाई 2023 । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ओरगनाइजेशन लेडीज़ विंग, रतलाम द्वारा अहिंसा रन की अपार सफलता के बाद कार ड्राइविंग कोर्स आयोजित करवाया गया जो 1 जून से प्रारंभ होकर 10 जुलाई तक चला। लगभग 35 महिलाओ ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । यह कोर्स श्री साई कृपा ड्राइविंग स्कूल के संचालक मोहन चौहान व उनकी टीम द्वारा सिखाया गया जिसमे मोना जैन, हर्षा बरमेचा, यशा चपड़ोत, आकृती चपड़ोत, रानी सुनदेचा, अकांशा व्यास , मुस्कान शर्मा, ख़ुशबू शर्मा , नेहा भरगट, सोना मालवी, सताक्षी गाँधी, वैशाली बोहरा, स्तुति लूनिया, मोना लूनिया, नीलम कोठारी, आयुषी लुनावत, अंशु संचेती,आशी नाहर,आची जैन, यशी सुरेखा, स्वीटी भंडारी, प्रियंका कटारिया, ख़ुशी नाहर, नीलू गंगवानी, नेहल जैन, सुनाया मूणत, पायल बरमेचा, सोनम कटारिया, आभा बोराना आदि इसका हिस्सा रहे। विंग चेयर पर्सन रितिका संघवी ने बताया की वे इसे सभी की रुचि देखते हुए दोबारा आयोजित करेंगे।प्रोग्राम की कंवेनर सुरभि लुनिया व को- कंवेनर सोनाली जैन रहे। चैप्टर अध्यक्ष जयंत जैन व राजकमल जैन ने से सराहा।सचिव श्वेता पाटनी ने सभी महिलाओ का आभार माना कि वे इससे जुड़े और इस प्रोग्राम को सफल बनाया। उक्त जानकारी योगिशा बरमेचा ने दी।