
जावरा (अभय सुराणा) । म.प्र. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार रतलाम जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल के निर्देश पर रतलाम जिला कार्यकारिणी में पूर्व गृह मंत्री कुंवर भारत सिंह डॉ एच.एस राठौर प्रदेश महासचिव युसूफ कडपा प्रदेश महामंत्री फरजाना खान की अनुशंसा एवं जावरा ब्लॉक कांग्रेस संगठन की सहमति से एडवोकेट उबेद अंसारी महेश शर्मा असलम मेव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर ब्लॉक कॉन्ग्रेस कमेटी जावरा के कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर रहमान गुड्डू पठान के निवास पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचटा ने स्वागत कर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।और सभी ने मिलकर कांग्रेस को जावरा विधानसभा में कांग्रेस के विधायक बनाने का संकल्प लिया । इस मौके पर मौजूद रहे मोहम्मद हुसैन भूरु भाई अभय सुराणा अशवाक भाई मम्मु भाई शादाब भाई चेयरमैन इरफान भाई एवं अनेक साथीगण उपस्थित थे।