रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन की कार्यशाला गुरुकुल मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित होगी जिसमें मध्य प्रदेश के रतलाम भोपाल उज्जैन मंदसौर नीमच देवास सुजालपुर जावरा ग्वालियर जबलपुर नागदा खाचरोद महिदपुर जावद कुकड़ेश्वर मनासा आलोट आदि स्थानों से लगभग 80 शाखाओं के प्रतिनिधि वह पदाधिकारी शामिल होंगे । उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने कहा कि संस्था 2023 25 इस कार्यकाल में B5 पर कार्य करेगी बंधुत्व से प्रेम बंधुत्व से सेवा बंधुत्व से संस्कार बंधुत्व से परिवार और बंधुत्व का व्यापार तथा इसमें 24 माह की गतिविधि के अंतर्गत सामाजिक, धार्मिक, चिकित्सा, पीड़ित मानवता, की सेवा व सदस्य के व्यापार संबंधी कई कार्य पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे सभा में अतिथि के रूप में फेडरेशन के आगामी अध्यक्ष वीरेन शाह उपाध्यक्ष हेमंत जैन सचिव चिराग चौकसी कार्यक्रम संयोजक जयेश शाह पी आर ओ मनीष शाह रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रमेंद्र चोरड़िया कमलेश कटारिया ने बताया कि इस अवसर पर रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया सचिव मुकेश धोका द्वारा ग्रुप पदाधिकारी को 1 सूत्री कार्यक्रम में चलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के जयंतीलाल डांगी दीपेंद्र कोठारी विजेंद्र गादिया प्रफुल्ल लोढ़ा ललित काथे़ड़ सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर अंकित जैन कमलेश भूपकिया ने ग्रुप के सभी पदाधिकारियों से पधारने का आह्वान किया।