मांगीलाल यादव स्मृति व्याख्यान में उद्बोधन देंगे

रतलाम। मध्यप्रदेश पुलिस के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक एवं लोकप्रिय शाइर विजय वाते 16 जुलाई रविवार को रतलाम आएंगे। श्री वाते प्रेरक व्यक्तित्व के धनी एवं अपने सहपाठी मित्र मांगीलाल यादव की स्मृति में आयोजित व्याख्यान समारोह को सम्बोधित करेंगे ।
‘ कुछ यादें, कुछ बातें ‘ शीर्षक से आयोजित व्याख्यान समारोह 16 जुलाई रविवार को प्रातः 11 बजे होटल अजंता पैलेस प्रथम तल रतलाम पर होगा। कार्यक्रम में श्री वाते रतलाम में अपने शिक्षा काल की यादों के साथ उस दौर की स्मृतियों को साझा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रचनाशील व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विपुल जानकारियां रखने वाले स्वर्गीय मांगीलाल यादव और श्री वाते अभिन्न मित्र रहे हैं, और दोनों की शिक्षा रतलाम में साथ में ही हुई है। उस दौर की छात्र राजनीति और समयानुसार आए मानवीय संबंधों में परिवर्तन पर श्री वाते का व्याख्यान केंद्रित रहेगा।