थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने युवको को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्त पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर रतलाम थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.07.2023 को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि पुनमचंद पारगी निवासी मथुरी का उसके घर के पास एक प्लास्टिक की केन मे गांजा छुपा रखा है व आने जाने वाले को अवैध गांजा बैच रहा है। जिसने अभी गुलाबी रंग की फूल बाह टीशर्ट व काली जिंस पहने रखा है। यदि तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है। यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना पर विश्वास कर सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम बनाई जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर टीम द्वारा घेराबंदी की गई घेराबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पुनमचंद पिता कैलाश पारगी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मथुरी रतलाम का होना बताया। उक्त व्यक्ति की वैधानिक तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध 350 ग्राम गांजा किमती 4000 रूपये का मिला जिसे वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विधिवत जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया । जिससे उक्त गांजे के लाने के बारे में पुछताछ करते गोकुल पिता बाबु खदेड़ा निवासी ग्राम मोयापाड़ा बिरमावल रतलाम से लाना बताया । थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अपराध क्रमांक 433/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है । दौराने विवेचना फरार आरोपी गोकुल की तलाश उसके घर पर करते मिला जिससे पुछताछ करते आरोपी पुनमचंद को 500 ग्राम गांजा 5,000 रूपये में बैचना बताया । जो आरोपी गोकुल पिता बाबु खदेड़ा निवासी ग्राम मोयापाड़ा बिरमावल रतलाम के कब्जे से नगदी 500 रूपये व मोबाईल वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विधिवत जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी पुनमचंद पिता कैलाश पारगी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मथुरी रतलाम तथा गोकुल पिता बाबु खदेड़ा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मोयापाड़ा बिरमावल रतलाम को गिरफ्तार किया है।
जप्त मश्रुका – अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 350 ग्राम (कीमती 4000 रूपये) व
नगदी 500 रूपये ।
सराहनीय भूमिका- उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी दीनदयाल नगर श्री दीपक कुमार मंडलोई, उनि मुकेश कुमार सस्तीया, उनि निशा चौबे, सउनि पी.एस. अलावे, सउनि. दिनेश कुमार मावी, का.प्र.आर. 562 जितेंद्र सिंह गौड़, का.प्र.आर. 338 नवीन पटेल, का.प्र.आर. 511 जयेन्द्रसिंह, का.प्र.आर. 81 जितेन्द्र पाल सिंह, का.प्र.आर. 24 जगदीश, आर. 651 रावजी गणावा, आरक्षक 478 संदीप कुमावत, आरक्षक 961 रोशन राठौर, आरक्षक 599 मकन परमार, आरक्षक 621 धीरज यादव, आरक्षक 962 राकेश डांगी, आरक्षक 519 बिल्लर सिह, आरक्षक 90 राणा प्रताप, आरक्षक 1168 नरेंद्र मुनिया, आर.264 देवीसिंह मोर्य तथा जिला विशेष शाखा के का.प्र.आर. शिव नामदेव, का.प्र.आर. जितेन्द्र जायसवाल, का.प्र.आर. योगेन्द्र जादौन, का.प्र.आर. विजय पंजाबी आदि एवं थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।