शास्त्रीनगर व पैलेस रोड क्षेत्र में बुस्टींग से होने वाली पेयजल सप्लाय 15 जुलाई को निर्धारित समय पर होगी

रतलाम 14 जुलाई । मोरवानी फिल्टर प्लांट व पुरानी पाईप लाईन के बुस्टर प्लांट पर नवीन मोटर पम्प फिटिंग कार्य एवं वॉल्व रियेरिंग कार्य होने के कारण पम्प बंद रहने से शास्त्री नगर व पैलेस रोड क्षेत्र में 14 जुलाई शुक्रवार को बुस्टिंग से की जाने वाली सप्लाय 15 जुलाई शनिवार को निर्धारित समय पर की जायेगी।