शिक्षक सांस्कृतिक मंच की वार्षिक बैठक रविवार को

रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रविवार 16 जुलाई 2023 को प्रातः: 11.00 सेजावता- बंजली बायपास मार्ग स्थित व्यास गार्डन रेलवे फाटक के पास होगी । मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं सचिव दिलीप वर्मा ने बताया कि उक्त बैठक में मंच द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का फोल्डर विमोचन किया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जेके शर्मा पूर्व संयुक्त संचालक लोक शिक्षण इंदौर संभाग तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री केसी शर्मा करेंगे । श्री लक्ष्मण देवड़ा संयुक्त संचालक सहित, डॉ. सुलोचना शर्मा, मुरलीधर चांदनी वाला, ओपी मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।
इस अवसर पर मंच सचिव दिलीप वर्मा, क्रीड़ा अधिकारी आर.सी. तिवारी, लिपिक सुरेंद्र भट्ट, माणक चौक स्कूल में पदस्थ रही शिक्षिका डेलन भाबरा के सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान भी किया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध श्री गोपाल जोशी, कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौर, राधेश्याम तोगड़े, रमेश उपाध्याय, श्याम सुंदर भाटी, मनोहर प्रजापत, मदनलाल मेहरा, दशरथ जोशी, रमेश परमार, अनिल जोशी, मिथिलेश मिश्रा, सुभाष कुमावत, ममता अग्रवाल, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड़, कविता सक्सेना, रक्षा के.कुमार, आरती त्रिवेदी, कमल सिंह राठौड़, चंद्रशेखर लश्कर ई, देवेंद्र सिंह वाघेला, स्वतंत्र दशोत्तर,  राधा पाटीदार, नरेंद्र सिंह पंवार, ललिता कुशवाहा, रेखा पवार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।