नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर में चल रहे विभिन्न नालों के निर्माण कार्यों का निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए

जावरा (अभय सुराणा) । नगर पालिका अध्यक्ष अनम मो. युसूफ कडपा व उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने नगरपालिका अधिकारियों के साथ नगर में चल रहे विभिन्न नालों के निर्माण कार्यों का व वह बारिश में जिन जगहों पर कीचड़ का साम्राज्य था वहा पर गिट्टी मुरम की व्यवस्था इसके साथ ही मोहर्रम पर्व के पूर्व पुरानी धानमंडी में नगर पालिका द्वारा चल रही तैयारी का मौका देखा व जो चेंबर खुले हैं उनको लोहे की जाली लगाकर बंद करना ,जहां कीचड़ अधिक हो रहा है वहां पर मुरम व चुरी डलवाकर पूरे रोड को समतल बनाकर तैयार करें व आवारा पशुओ से शहर से मुक्त करने की व्यवस्था करें पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को देखें कहीं से भी हमें शिकायत नहीं मिलना चाहिए उक्त निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा ने अधिकारियों को दिए ।साथ ही शहर में जहां भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनको निर्देशित करें वे निर्माण सामग्री को तत्काल हटाए नागरिकों को परेशानी नहीं हो इस बात का पूरा ध्यान रखें इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी ,पार्षद प्रतिनिधि शौकत कुरेशी ,विनोद औरा, मन्ना कडपा, पप्पू कडप्पा, नगरपालिका एई. शुभम सोनी, उपयंत्री व स्वास्थ्य प्रभारी लोकेश विजय वर्गीय ,शैलेंद्र सिंह, हरेन सेमिल ,मांगीलाल दरोगा आदि उपस्थित थे।