नेशनल हाईवे लार्सन एंड टर्बो के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि कार्यकर्ताओं ने मिलकर 2500 पौधे लगाए

रतलाम। पतंजलि युवा भारत मध्य प्रदेश नेशनल हाईवे लार्सन एंड टर्बो के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर किया गया पोधारोपण प्रोजेक्ट डायरेक्टर रविंद्र गुप्ता, डायरेक्टर संदीप पाटीदार, युवा भारत मध्य प्रदेश पश्चिम के प्रेम पूनिया, अनिल कुमार सचान लार्सन एंड टर्बो पतंजलि के जयश्री राठौर, राजेश चंदवानी पतंजलि के कार्यकर्ताओं ने मिलकर 2500 पौधे लगाए व संकल्प लिया धरती को हरा भरा बनायेगे एक्सप्रेस वे पर योग का आयोजन भी किया जिसमें लोगों ने लाभ लिया। प्रेम पूनिया ने अपने उद्बोधन में कहा की पतंजलि संगठन जिले में पोधारोपण का अभियान बड़े स्तर पर चल रहा है प्रकृति को बचाने के लिए सभी से आह्वान किया पौधे लगाए धरती को स्वच्छ और सुंदर बनाए साथ ही सभी लोगों ने संकल्प लिया कि हम पौधों की देखरेख करेंगे और उन्हें वृक्ष बन सके उसके लिए हमेशा निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा जिस जगह पर हम लोग रहते हैं वहां टीम बनाकर पौधारोपण भी करेंगे तथा उन पौधों की रक्षा करते रहेंगे।