तप नगरी में तपस्वीश्री दिलीपमुनिजी की प्रेरणा से तपस्याओं की आई बहार, कई आराधक गुप्त तपस्या कर रहे है

रतलाम। धर्म एवं तप नगरी के श्रीधर्मदास जैन मित्र मंडल नौलाईपुरा स्थानक पर तपस्याओं की मानो बहार आ गई है। इसमें हर कोई श्रावक – श्राविका व बच्चें अपनी शक्ति के अनुसार तप आराधना कर रहे हैं। यह आराधना यहां वर्षावास हेतु विराजित जिनशासन गौरव आचार्यश्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती तपस्वीश्री दिलीपमुनिजी, रविमुनिजी, आदित्यमुनिजी एवं रतलाम गौरवश्री अमृतमुनिजी ठाणा 4 की पावन प्रेरणा से हो रही है। वर्षावास प्रारंभ से ही यहां पर एकासन, आयंबिल , उपवास एवं तेले की लड़ी चल रही है।
अब तक पूर्ण हुई तपस्याएं
यहां तपस्वीश्री दिलीपमुनिजी ने 13 उपवास एवं रतलाम गौरवश्री अमृतमुनिजी ने 8 उपवास की तपस्या पूर्ण की। इनके अलावा श्रीधर्मदास जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष अशोक चतुर ने 14 उपवास, चेतना पटवा 12 उपवास, प्रिया झामर 11 उपवास, सुधा मेहता 11 उपवास, निशी सियाल, उर्मिला कोठारी व प्रियंका कोठारी ने 9 – 9 उपवास, राजेश गांधी, अखिल भारतीय श्रीधर्मदास गण परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल भंडारी, अशोक भंडारी, प्रियंका चौरड़िया, नूतन चौपड़ा व सचिन डोसी ने 8 – 8 उपवास सहित 2 आराधकों के 6 – 6 एवं 3 आराधकों के 5 – 5 उपवास के अलावा अन्य तपस्याएं पूर्ण हुई। कई आराधक गुप्त तपस्या भी कर रहे है।
इन आराधकों की चल रही तपस्याएं
दो गुप्त सिद्धि तप एवं चांदबाई पटवा व श्री धर्मदास जैन श्री संघ के उपाध्यक्ष वीर पिता दिलीप मोदी को धर्मचक्र तप एवं मधुबाला मांडोत को एकासन से लघु सर्वतोभद्र तप चल रहा है। 18 आराधकों को वर्धमान तप एवं 14 आराधकों को वर्षीतप चल रहा है।
शनिवार को धर्मसभा में लिए प्रत्याख्यान
यहां शनिवार को धर्मसभा में तपमय वातावरण में अणुश्री श्राविका मंडल की अध्यक्ष रीता झामर ने 20 उपवास, टीना गांधी 17, सुरेश वोरा 16, श्री धर्मदास जैन श्री संघ के उपाध्यक्ष व चातुर्मास समिति के सह संयोजक रजनीकांत झामर, वीर पिता विजय चतुर ने 15 – 15 उपवास, कमल मेहता, सचिन मांडोत, अंगुरबाला वागरेचा ने 14 – 14 उपवास, प्रेमलता मेहता ने 10 एवं आराध्या गांधी ने 9 उपवास तथा श्री संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष माणकलाल कटकानी ने 7 उपवास के प्रत्याख्यान लिए। वहीं कही आराधकों ने विभिन्न तप के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। संचालन अणु मित्र मंडल के सचिव सौरभ कोठारी ने किया।