शिक्षा के बिना सब अधूरा – सुशील कोचट्टा

जावरा (अभय सुराणा) । एकीकृत शा.मा. विद्यालय बोडिया कुआं जावरा द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों का कार्यक्रम आयोजित किया गया! सर्वप्रथम अतिथियों का स्कूल की बालिकाओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका जावरा के उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती राम कुंवर ओरा विशेष अतिथि वार्ड क्रमांक 9 पार्षद प्रतिनिधि दशरथ धाकड़ ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुशील कोचट्टा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के बिना सब अधूरा है बिना शिक्षा के हम कुछ नहीं कर पाएंगे आज के इस डिजिटल युग में हम अपने भविष्य को नहीं सवार सकेंगे तो हम काफी पीछे रह जाएंगे इसके लिए बच्चों आपको कड़ी मेहनत करना पड़ेगी तभी आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे आज हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में हरियाली और पर्यावरण के लिए स्कूल के अंदर पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधान अध्यापक धर्मेंद्र शर्मा, यामिनी सोनी, सुशीला बैरागी, बरखा श्रीवास्तव ,शायना सैयद, राजेश सिलावट ,नरेंद्र अमोल, प्रशांत कदम ,कविता ,अब्दुल रजाक, शहजादी पालक गण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यामिनी सोनी ने किया आभार बरखा श्रीवास्तव ने माना।