श्री जैन दिवाकर कस्तुर महिला जाप समिति के तत्वाधान में गुरू प्रताप नवकार मंत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

रतलाम । श्री जैन दिवाकर कस्तुर महिला जाप समिति के तत्वाधान में गुरू प्रताप नवकार मंत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई । उसमें श्रीमती शोभा जैन प्रथम, श्रीमती सुरमई पिरौदिया द्वितीय, श्रीमती प्रिया झामर तृतीय विजेता रही । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी को सात्वंना पुरूस्कार प्रदान किए गए । प्रथम राउण्ड के लाभार्थी श्री जीतमल जी मांगीलाल जी बोथरा परिवार रहे। द्वितीय राउण्ड में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपनी पुस्तिका लेखन के पश्चात 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच राजल बोथरा या नवीन श्रीमाल नीमचौक पर 20 अक्टूबर तक जमा करवाए । 20 अक्टूबर के पश्चात जमा होने वाली पुस्तिका प्रतियोगिता परिणाम में सम्मिलित नहीं की जावेगी ।