रतलाम । लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री महेश व्यास के पिताजी समाज सेवी तथा सिखवाल ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री रणछोड़ लाल जी व्यास का गत दिनों दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । क्लब अध्यक्ष निमिष व्यास, सचिव मनीष जोशी, कोषाध्यक्ष रमेश उपाध्याय, जगदीश सोनी, दिनेश शर्मा, संदीप निगम, प्रदीप लोढा, बीके जोशी, शरद चतुर्वेदी, राजेश डोरिया, दिलीप वर्मा, सुरेश कटारिया आदि उपस्थित थे ।
शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित
शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा समाजसेवी श्री रणछोड़ लाल जी व्यास के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित सर्वश्री डॉक्टर मुरलीधर चांदनी वाला, ओपी मिश्रा, डॉ सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौर, रमेश उपाध्याय, दिलीप वर्मा, राधेश्याम तोगड़े, श्याम सुंदर भाटी राजेंद्र सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह वाघेला, दशरथ जोशी, मिथिलेश मिश्रा, कविता सक्सेना, रक्षा के कुमार, आरती त्रिवेदी, नूतन मजावदिया आदि उपस्थित थे ।