समर्पण ही विद्यार्थी के भविष्य की दिशा और दशा निर्धारित करता है : विधायक डॉ. पाण्डेय

सी. एम. राइज विद्यालय में स्कूल चले हम अभियान 2023 का शुभारंभ

रतलाम । “विद्यार्थी जीवन संघर्ष नहीं, संकल्प काल है। लक्ष्य के प्रति संपूर्ण भाव से समर्पण करने का काल है। यह समर्पण ही विद्यार्थी के भविष्य की दिशा और दशा निर्धारित करता है। जीवन में जो भी बने सत्य निष्ठा एवं संवेदनशीलता न त्यागे।
उक्त विचार विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने सी. एम. राइज म.गाँधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय में स्कूल चले हम अभियान 2023 के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुलाना, शाजापुर सी.एम. राइज विद्यालय में आयोजित नवीन भवन लोकार्पण के वर्चुअल कार्यक्रम से संबोधित भी किया। प्रेरक कार्यशाला के प्रमुख वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एवं स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर सुश्री बबली गंभीर ने उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि बीज से संघर्ष करना सीखें। स्व प्रेरित बने, व्यक्तित्व का बहुमुखी विकास कर हर चुनौती स्वीकार करे। स्वयं के साथ ही समाज निर्माण का कार्य करें।
राष्ट्रीय कवि राजेंद्र श्रोत्रिय ने कहा कि विद्यार्थी शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देवें, एकाग्रता से अध्ययन करें। जिज्ञासु, विनम्र एवं लगनशील बने, सफलता सुनिश्चित है। विशेष अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.एल. आर्य ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण प्राचार्य राजेंद्र बोस ने दिया। उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने मुख्य प्रेरकों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने नवप्रवेशीत विद्यार्थियों, एवं उनके पालकों का पुष्प मालाओं से अभिनंदन करते हुए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तके एवं उपहार प्रदान किए। आपने नवीन भवन के निर्माण कार्यो का अवलोकन भी किया एवं आश्वस्त किया कि सीएम राइज विद्यालय योजना शासन की एक महत्वकांक्षी एवं गुणवत्तापूर्ण योजना है। इसके विकास करने में किसी भी प्रकार के संसाधन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत सुनील भट्ट, हीमा सोलंकी, अपारसिंह गंभीर, वर्षा तिवारी, शीला त्रिवेदी, सीमा मेहता, राकेश डारिया, मुकेश गहलोत, आर.एस. गहलोत, चांद मोहम्मद, शेख मोहम्मद, ज्योति जोशी, सुनील सोनी, पुनीत मेहता, हर्षा नामदेव, संजय पांचाल, महेंद्र त्रिवेदी, गिरीश मुले, जया मोदी,रीना धाकड़ आदि ने किया। संचालन विभा जैन एवं आभार सुनील भट्ट ने व्यक्त किया।