आगर मालवा। अनूप कुमार गुप्ता सहा0जिला मीडिया प्रभारी जिला आगर मालवा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06-08-20 को फरियादी संजय पिता जयराम मालवीय उम्र 23 वर्ष नि. गुलावता थाना सारंगपुर जिला राजगढ मोटरसाईकल क्रं. एमपी 39 एमजे 2580 से बाबा बेजनाथ मंदिर पर दर्शन के लिए आया था जहा से मोटरसाईकल कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया था, जिसकी रिपोर्ट उसने थाना आगर पर की, पुलिस अनुसंधान में थाना आगर के प्र.आर. सुरेद्रसिंह द्वारा आरोपी रितेश पिता विक्रमसिंह मालवीय उम्र 22 साल नि. ग्राम गुलावता थाना सारंगपुर जिला राजगढ को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाईकल को उसके कब्जे से जप्त की, आरोपी के कब्जे से एक अन्य मोटरसाईकल भी जप्ति हुई हैं । आरोपी को न्यायिक दण्?डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री अमित नगायच के न्यायालय में पेश किये जाने पर माननीय न्यायालय ने आरोपी को 21-08-2020 तक जरिये जेल वारंट जेल भेजा ।