म.प्र. युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास व श्री मां संतोषी सेवा समिति द्वारा

उज्जैन । गोरक्षा न्यास के प्रांतीय अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता मनीष सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से सावन के प्रथम दिन से लगातार महाकाल के भक्तों के लिए अलग-अलग प्रकार के भोजन की व्यवस्था निशुल्क हरसिद्धि की पाल मस्त बलवीर हनुमान मंदिर पर प्रात 11:00 बजे से आरंभ की जा रही है। इसी कड़ी में पूज्य संत श्री श्री श्री 1008 श्री महंत परमेश्वर भारती महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा श्री मां संतोषी सेवा समिति अध्यक्ष संतोष गुरु उपाध्यक्ष, महंत विजय भारती कोषाध्यक्ष, विनीत गौतम सचिव नीति के सराव, प्रभु दयाल बैंड वाल, रामू उस्ताद, चिंटू महावर,प्रमोद प्रजापत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेन सिंह कुशवाह, जिला प्रभारी अजय नाथ योगी, पप्पू नाथ योगी, अशोक चौहान, विश्वास सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह ठाकुर, भारती यादव, राहुल मोणवात, कैलाश चावला,विकास गोयल, संतोष धौलपुर, मुकेश कुमावत,वीरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश मराठा, ऋषि खटीक, डॉ यशपाल ठाकुर, मोहित जाट, मदन नागर,दुर्गेश मालिनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भोजन बांटने के बाद स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया आसपास के कचरों को भी सभी कार्यकर्ताओं ने उठाकर कचरा बॉक्स में डाला जिससे शहर की स्वच्छता पर कोई दिक्कत ना आए। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बरोलिया ने दी।