पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री बहुगुणा ने ली शहर के थाना प्रभारियों व बिट प्रभारियों की बैठक

आदतन अपराधियों तथा आसामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के सभी थानों के थाना प्रभारियों बिट प्रभारियों एवं चिता पार्टी की बैठक ली । सभी अधिकारियों को शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से तथा अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के उद्देश्य से आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को निम्न लिखित दिशा निर्देश प्रदान किए।
(1) बिट क्षेत्र में सक्रिय गुंडे बदमाश तथा निगरानी बदमाशों की नियमित रूप से प्रतिदिन चेकिंग की जाए।
(2) इसे व्यक्ति जिन पर 3 या तीन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है तथा अंतिम अपराध 2020 या इसके बाद का है , ऐसे अपराधियों की गुंडा फाइल खोली जाए।
(3) आदतन अपराधियों पर बाउंड ओवर की कार्यवाही की जाए।
(4) सभी बिट प्रभारी संबंधित बिट में प्रतिदिन पैदल भ्रमण करेंगे तथा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
(5) सभी बिट आरक्षक व बिट प्रभारी अपने पास इंफॉर्मेशन बुक और ऑब्जर्वेशन रखेगे, तथा इसमें संबंधित बिट के प्रतिदिन के ऑब्जर्वेशन को नोट करेगे तथा थाना प्रभारी सूचित कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
(6) थाना क्षेत्र के ऐसे स्थान जहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है उनको चिह्नित कर ऐसे स्थानों पर लगातार भ्रमण करेगे।
(7) आगामी त्योहारों के संबंध में सभी आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आयोजको से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्वक आयोजन संपन्न करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
(8) रात्रि गश्त के संबंध में जो पूर्व में निर्देश दिए गए है उनका अक्षरशः पालन करेंगे।
(9) शहर में सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने वालो के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
(10) अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
(11) समय समय पर थाना क्षेत्र के सभी गुंडे बदमाशो की धरपकड़ हेतु चेकिंग की जाएगी ।(12) थाना क्षेत्र के सभी गुंडों को “अ” व “ब” श्रेणी में चिह्नित कर “अ” श्रेणी के गुंडों की प्रतिदिन विशेष रूप से चेकिंग की जाएगी।
(13) आदतन अपराधियों द्वारा अपराधिक गतिविधि को अंजाम देने पर संबंधित बिट प्रभारियों की जिम्मेदारी तय को जायेगी।
(14) सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन अति सक्रिय दो-दो गुंडों को स्वयं चेक करेगे।
बैठक में अतिरिक पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान, शहर के सभी थाना प्रभारी, बिट प्रभारी एवं चीता पार्टी उपस्थित रहे।