दस्तक अभियान के अंतर्गत वार्ड 20 में विटामिन ए का घोल पिलाया गया

रतलाम। दस्तक अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 में वार्ड की लोकप्रिय भाजपा पार्षद श्रीमती संगीता सोनी की अध्यक्षता एवं भाजपा दीनदयाल मंड़ल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में बच्चों को दवा पिला कर शुरू किया गया । दस्तक अभियान 0 से 5 की आयु के बच्चों में शिशु एवं बाल मृत्यु दर कम करने के लिए दस्तक अभियान मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रतलाम जिले में भी शुरू किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद ने छोटे छोटे बच्चों को अपने हाथों से दवाई पिलाई एवं माताओं को दवाएं उपलब्ध कराई क्षेत्रीय पार्षद ने इस अवसर पर उपस्थित बहनो को अपने बच्चों एंव परिवार के साथ साथ वार्ड को साफ सफाई में स्वच्छ रखने की अपील की सरकार की महिलाओं एवं बच्चों के लिए चल रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने इस अवसर पर उपस्थित माताओं व बहनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शहर विधायक द्वारा काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से चलाए जा रहे कुपोषण मुक्त रतलाम अभियान में पिछले चार सालों में रतलाम से कुपोषित बच्चों में भारी मात्रा में कमी आई व बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने में उनकी पूरी टीम के साथ साथ प्रतिदिन श्रीमती काश्यप ने कुपोषण पर अपनी विशेष रुचि के परिणाम आज रतलाम कुपोषण मुक्त हुआ है सभी माताओं बहनो को बच्चों में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है साथ ही दस्तक अभियान में अपने बच्चों के साथ आस पास में भी बच्चों को दवा पिलाने के लिए माताओं को प्रेरित करे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, घर घर जाकर सर्वे करेगी । 5 साल से कम उम्र के बच्चों में बीमारियां खोजकर सूचियां तैयार करेगी इस अवसर पर वार्ड की अनेक माताए बहने अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलू अग्रवाल, सोबना सिसोदिया, आशा कार्यकर्ता , एएनएम के साथ मुख्य रूप से उपस्थित थी।