
रतलाम । लायंस क्लब रतलाम अभिमा द्वारा हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण किया गया ।प्रकृति को बचाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को एक पोधा लगाना जरूरी है और पोधा लगाकर उसे वृक्ष बनाना उससे भी ज्यादा जरुरी है ये बात लायंस क्लब अभिमा की चार्टर प्रेसीडेंट ने कही इसी लक्ष्य को पुरा करने के लिए लायंस क्लब अभिमा द्वारा कल पौधा रोपण किया गया। जिसमें कटहल ,आम, जामुन, नीम, नींबू आदि के पौधे लगाये गये इस संकल्प के साथ की जितने पौधे लगाये वो वृक्ष बने इस अवसर पर हमारी निगम अध्यक्ष लायन मनिषा शर्मा, लायंस क्लब अभिमा की चार्टर प्रेसीडेंट लायन सीमा भारद्वाज, लायन सुलोचना शर्मा, लायन गोपाल जोशी लायन संजय गुणावत ,लायन संगिता गुणावत, ला सचिव अरुणा सोनी, ला मोना शर्मा, पुष्पा पुरोहित ,शिल्पा पण्डया आदि उपस्थित रहे।