पुरुषोत्तम मास के पावन मास में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

निकली कलश यात्रा, टांक परिवार द्वारा पोथी पूजन किया गया

रतलाम । पुरुषोत्तम मास के पावन मास में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन टॉक परिवार की ओर से किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य आयोजक श्री अशोक कलावती टांक व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष चेतन टांक है जो 18 जुलाई से 24 जुलाई तक रहेगी। जिसका समय रहता दोपहर 1:00 से 4:00 तक रहेगा स्थान कस्तूरबा नगर गली नंबर 8 है।
कथा का वाचन पंडित दीप कृष्ण शास्त्री श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से किया जा रहा है आज प्रातः 10:00 बजे से कलश यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ की गई जिसका समापन कस्तूरबा नगर गली नंबर 8 शिव मंदिर पर हुआ। कलश यात्रा के मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रही। सभी महिलाओं ने पीले लाल वह केसरिया रंग की साड़ी पहन रखी थी तथा सर पर कलश उठा रखा था सभी भक्त नाचते गाते समापन स्थान पर पहुंचे इसमें लगभग डेढ़ सौ महिलाएं थी और समाज जन के साथ जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कलश यात्रा के समापन के पश्चात टांक परिवार द्वारा पोथी पूजन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कथावाचक पंडित जी कृष्ण शास्त्री द्वारा किया गया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, मनोज शर्मा, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ,विवेक शर्मा, संजय पांडेय, जयेश वासवा ,आशीष चौहान, पंकज टांक, कैलाश पंवार, धीरज प्रजापत सहित टाक समाज जन व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। चेतन टाक ने अनुरोध किया है कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने अधिक से अधिक लोग पधारे और धर्म लाभ लेवे।