
रतलाम 18 जुलाई । नगर निगम द्वारा क्रय की गई टाटा 407 स्काई लिफ्ट का महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, प्रभारी कर्मशाला अधीक्षक श्री ए.पी. सिंह के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया व हरी झण्डी दिखाकर कर्तव्य स्थल के लिये रवाना किया।
विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी ने बताया कि 19.17 लाख की लागत से क्रय की गई टाटा 407 स्काई लिफ्ट से स्ट्रीट लाईट सुधार कार्य, पेड़ो की छंटाई व उंचाई वाले कार्य करने में सुविधा होगी।