

रतलाम 18 जुलाई । नगर निगम तिराहे से महलावाड़ा गेट तक की 4 लेन सड़क को नगर की सबसे सुन्दर सड़क बनाये जाने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा सड़क सौन्दर्यीकरण हेतु 63 लाख की राशि स्वीकृत करने पर सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों द्वारा महापौर श्री पटेल का अभिनन्दन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, डॉ0 दीप व्यास के अलावा सर्वश्री प्रहलाद राठौर, ओमप्रकाश ओझा, सोनू यादव, श्रेणिक जैन, हितेश सुराणा, अरविन्द मेहता, वैभव व्यास, संजय शर्मा, मोन्टू दरबार, डॉ0 कमल तिवारी, सिद्धार्थ कोठारी, राजू सुरोलिया, सुधांसु व्यास, हेमन्त राहोरी, अतुल पाटीदार, नरेन्द्र राठौर, विलय व्यास, कृष्णकान्त शुक्ला, ओम बैरागी, मोहन चौहान सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।