महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 18 जुलाई । वार्ड क्रमांक 13 स्थित अम्बेडकर नगर झुग्गी बस्ती में नवीन मांगलिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड पार्षद श्रीमती आशा-राजीव रावत व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अम्बेडकर नगर झुग्गी बस्ती में गरीब वर्ग के नागरिक निवास करते हैं, उनके मांगलिक, सामाजिक कार्यो को पूर्ण करने हेतु 22 लाख की निगम व विधायक निधी से मांगलिक भवन का निर्माण किया जायेगा कार्य पूर्ण होने पर नागरिक अपने मांगलिक, सामाजिक कार्यो को सुगमता से पूर्ण कर सकेगें।
भूमि पूजन कार्यक्रम के अंत में आभार पूर्व पार्षद श्री राजीव रावत ने माना। इस अवसर पर क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर महिलाऐं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।