राधाकृष्ण व्यायामशाला के नये अध्यक्ष व कार्यकारणी का गठन

रतलाम । श्री राधा कृष्ण व्यामशाला परिवार की बैठक मे अध्यक्ष व कार्यकारणी का गठन  व्यामशाला के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति मे सर्वसम्मति से किया गया।
अध्यक्ष पद पर श्री अशोक रौतेला उपाध्यक्ष पद पर श्री राम किशन मोरिया एवं सचिव पद पर श्री देवीलाल राठौर कोषाध्यक्ष पद पर श्री कैलाश चौधरी एवं सचिव पद पर श्री कैलाश दुबेला एवं मीडिया प्रभारी श्री कान्हा मोरिया एवं सह मीडिया प्रभारी कालू रौतेला को चुना गया तथा 31 सदस्यों को कार्यकारणी मे लिया गया। व्यायामशाला के मीडिया प्रभारी कान्हा मोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व अध्यक्ष स्व चंदर पहलवान के आकस्मिक निधन से अध्यक्ष पद रिक्त था।
इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण व्यायामशाला के नये अध्यक्ष श्री अशोक रौतेला एवं सभी वरिष्ठ जनों एवं समाज के सभी उपस्थित सदस्यों ने  सर्वसम्मति से समाज के चौधरी पद पर श्री मांगीलाल (कालू) चोधरी को समाज का चौधरी एवं श्री अनार दुबेला को समाज का अध्यक्ष चुना गया ।
श्री राधा कृष्ण व्यायामशाला के संरक्षक श्री अशोक जैन चौटाला संयोजक श्री मुकेश मोरिया एवं व्यामशाला के उस्ताद मुन्ना रौतेला और कोच भुषण कपुर पहलवान ने व्यामशाला के प्रति अपना सहयोग प्रदान करने के लिए समाज एवं व्यायामशाला के सभी वरिष्ठ जनो का आभार व्यक्त किया. साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों ने व्यामशाला को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। श्री ताराचंद थम्मार श्री मोहनलाल थम्मार बाबू  रौतेला श्री काकू थम्मार श्री महेश मोरिया श्री अमरिया दुबेला  श्री मुकेश राठौर श्री भुरू राठौड़ श्री नंदकिशोर रौतेला  श्री शांतिलाल थम्मार श्री शांतिलाल राठौड़ श्री दिनेश थम्मार श्री बाबूजी थम्मार श्री महेश दुबेला श्री लखन दुबेला श्री कालू  दुबे ला श्री ईश्वर रौतेला श्री नानू राठौर श्री कमल मालवीय श्री गोविंद थम्मार श्री बद्री चौधरी श्री बंसी मोरिया श्री मोहन गुजेला श्री चेतन मोरिया एवं श्री राधा कृष्ण व्यायामशाला एवं समाज के सभी वरिष्ठ जनो ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अशैकजी रोतेला व पदाधिकारियों तथा कार्यकारणी सदस्यों का पुष्पमालाओ से स्वागत कर बधाई दी।