जरूरतमंद लोगो के लिये नागरिक व व्यवसायी मास्क दान करें

निगम ने निकाली जन जाग्रति वाहन रैली

रतलाम । कोरोन वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 01 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी शहरों में ”एक मास्क-अनेक जिंदगीÓÓ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर निगम द्वारा वृहृद स्तर पर अभियान चलाया जाकर नागरिकों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने व जरूरतमंदो हेतु मास्क दान करने की अपील की जा रही है। कोरोन वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने में मास्क सबसे सरलतम एवं कारगर साधन होने से नागरिकों में मास्क लगाने की जन जाग्रति लाये जाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम रूचिका चौहान व निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा 09 अगस्त रविवार को वाहन रैली निकाली जिसमें राधेश्याम कसेरा द्वारा मास्क हेतु 50/- की राशि दान में दी। वाहन रैली नगर निगम कार्यालय परिसर से सांय 4:30 बजे प्रारंभ की गई रैली में लाउड स्पीकर के माध्यम से नागरिकों व दुकानदारों को मास्क के महत्व को समझाया जा रहा था साथ ही सभी से मास्क लगाने व सोश्यल डिस्टेंसिग का पालन करने की अपील की जा रही थी ताकि कोरोन वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोका जा सकें।
रैली में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री एम.के. जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री पर्वत हाड़, श्री किरण चौहान सहित निगम कर्मचारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिला कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम रूचिका चौहान व निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने नागरिको से अपील की है कि वे ”एक मास्क-एक जिंदगी” अभियान से जुड़े व अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के फैलाव को रोकने में अपनी अहम भूमिका अदा करें।