भक्त बनो तो भक्तराज नरसिंह जी जैसा – पंडित अनिरुद्ध मुरारी जी

नानी बाई के मायरा के आज हुआ द्वितीय दिवस का समापन

रतलाम । श्रावण मास में अधिक मास में पूज्य स्वामी बुद्धदेव भक्त मंडल द्वारा बुद्धेश्वर सत्संग हाल में भव्य नानी बाई का मायरा के आज द्वितीय दिवस के अवसर पर पंडित मुरारी जी ने कहा की भक्त हो तो भक्तराज नरसिंह जी जैसा हो । पुरुषोत्तम मास में भगवान नारायण और भक्त नरसिंह जी की भक्ति का वृतांत सुनाया । इस अवसर पर पंडित जी ने अपनी सुमधुर आवाज से भगवान के भजनों से भक्तो को आत्ममुग्ध कर दिया, जिससे भक्त जन झूम उठे । आज भगवान गिरिराज की परिक्रमा भी उपस्थित भक्तो को करवाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही । इस अवसर पर व्रंदावन से आए श्री राधे राधे ने छोटी बालिकाओं का श्रृंगार कर भगवान के गिरिराज रूप का साक्षात दर्शन करवाए ।
मायरे के द्वितीय दिन के समापन पर भगवान की आरती की गई । इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत जी कोठारी, पार्षद रणजीत टांक, दशरथजी बाफना, मनीष जी सुरेखा विशेष रूप से उपस्थित थै । भक्त मंडल के राकेश मोदी, विजय पोरवाल पासा, प्रहलाद राठौर, पार्षद राजू मनोहर सोनी, अशोक राठौर, राज भाई व्यास, हसमुख नागोरा, विपुल कुमावत, विकास मोदी, गोपाल राठी, आशीष डागा, गोपाल त्रिमूर्ति, प्रकाश सोनी, बबलू सोनी, आयुष माहेश्वरी, अभिमन्यु सोनी, अमन पोरवाल, मनीष जैन, राजेंद्र सोनी, देवेंद्र बाफना, सुशील कुमावत, मनोज श्रीवास्तव, प्रकाश शर्मा आदि ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक मायरे का अमृत पान का लाभ लेने की विनती की। साथ ही बताया की कार्यक्रम दिनांक 22 जुलाई 2023 तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा, उसके बाद प्रसादी का वितरण होगा । उक्त जानकारी निलेश बाफना ने दी ।