दोषी को तत्काल सजा मिलना चाहिये- राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

इंदौर (महावीर भवन 19 जुलाई 2023) । बुरे लोगों की कोई जाति धर्म नहीं होता वह मौत के सौदागर और मानवता के दुश्मन होते हैं उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि एक व्यक्ति की गलती पर किसी संपूर्ण जाति और कौम को कटघरे में खड़ा करना सरासर अन्याय है ।
उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म बुराई और दुष्कर्म अपनाने की इजाजत नहीं देता है एक मछली तालाब को गंदा करती है
मुनि कमलेश ने बताया कि अपनी कौम और अपनी जाति में उत्पन्न होने वाले असामाजिक तत्वों को कानून के हवाले करें और अपनी गरिमा को बनाए रखें। राष्ट्रसंत ने कहा कि किसी के साथ अन्याय होता हो तो अपना और पराया जाति और संप्रदायना देखें बिना उसकी रक्षा के लिए अपने को समर्पित करें वही धार्मिक है।
जैन संत ने कहा कि कर्नाटक में जैन संत की निर्मम हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान ने निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों को कठोर दंड मिले, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री दिग्विजय सिंह जी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार ने दोषियों को सख्त सजा देना चाहिए।
राष्ट्रीय धर्म संसद के चेयरमैन रैली के प्रेरणा पुंज मुनि कमलेश ने बताया कि सिख धर्म से दिलीप सिंह राजपाल, बौद्ध धर्म के लामा लॉन्ग जंग, ईसाई धर्म से फादर रेवरेंट पैट्रिक, हिंदू धर्म से महंत गोविंदाचार्य, के साथ सभी गुरुओं ने इस जघन्य कृत्य की कठोर निंदा की है, कहा की किसी भी धर्म और संस्कृति में ऐसे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
श्रावक संघ के महामंत्री रमेश भंडारी, संयोजक प्रकाश भटेवरा, अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक मेहता ने बताया कि रैली इंदौर के इतिहास में प्रथम बार सकल जैन समाज की महिला मोर्चा कार्यकर्ता के सहयोग से 21 जुलाई को दोपहर 2:00 राजवाड़ा महावीर भवन से संत काम कुमार जी की हत्या के विरोध में भव्य मोन रैली काली पट्टी बांधकर निकाली जाएगी गांधी हॉल पहुंच कर माननीय संभाग आयुक्त महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई, अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद, श्वेतांबर तेरापंथ महिला परिषद, अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा, दिगंबर जैन महिला संगठन, आनंद तीर्थ महिला परिषद, हुमड़ जैन समाज खंडेलवाल दिगंबर महिला परिषद, पुलकित और पुलक दिगंबर जैन महिला संघ, सहित जैन समाज के दिगंबर, श्वेतांबर, युवा महिला संगठन भी रैली में भाग लेंगे, सभी रैली को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है रेखा जैन, शकुंतला पावेचा, कल्पना पटवा, सुमन जैन, गीता झंझरी, सुनीता छजलानी, रिचा बम, कल्पना बाकलीवाल, शोभना कोठारी, ज्योति सेठी, सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने सभी से भाग लेने की अपील की है। हिंदू, सिख, ईसाई, जैन बौद्ध सभी संगठन प्रमुख ने संत हत्या की निंदा की करते हुए रैली में भाग लेने की अपील की है।