यातायात पुलिस द्वारा जप्त वाहनों के स्वामित्व के संबंध में दस्तावेज 2 अगस्त तक प्रस्तुत करें

रतलाम 19 जुलाई 2023। रतलाम शहर यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न वाहनों को जप्त करने के पश्चात उनका कोई स्वामी नहीं होने से प्रकरण निराकरण के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी रतलाम शहर में प्रस्तुत किया गया है। एसडीएम श्री संजीव केशव पांडे ने बताया कि वाहनों के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति, संस्था अपना स्वामित्व रखते हैं तो स्वामित्व संबंधी दस्तावेज आगामी 2 अगस्त तक अनुविभागीय दंडाधिकारी रतलाम शहर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं । इसके पश्चात वाहन नीलामी कार्रवाई संपादित की जाएगी । वाहनों का विवरण उपरोक्त कार्यालय में देखा जा सकता है ।