सिद्धांत त्रिकाल सत्य होते हैं – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

इंदौर महावीर भवन 20 जुलाई 2023 । सिद्धांत त्रिकाल सत्य होते हैं सिद्धांत धर्म का प्राण और सिद्धांत की रक्षा करना धर्म गुरु और भगवान की रक्षा करने के समान है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने विशाल आक्रोश युवा रैली को संबोधित करते कहा कि सिद्धांतहीना अवसरवादीता से बड़ा और कोई अधर्म और पाप नहीं है जो सिद्धांतों के साथ स्वार्थ के लिए खिलवाड़ करता है।
मुनि कमलेश के कहा कि अपना और पराया अनुकूलता या प्रतिकूलता हो सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे अनुकूलता होगी तो समर्थन करेंगे प्रतिकूलतातो विरोध करेंगे यह सिद्धांत के साथ अन्याय है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि किसी भी जाति पंथ धर्म संप्रदाय के साथ अन्याय होगा उसके विरुद्ध मोर्चा खोलना उनकी रक्षा करना प्रत्येक धार्मिक का प्रथम कर्तव्य है। जैन संतों ने राजनीतिक दलों को भी सुझाव देते कहा कि सत्ता में हो या विपक्ष में सिद्धांतों की रक्षा के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर सहयोग करना नैतिक जिम्मेदारी है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच समर्थन में 20 जुलाई को कॉलोनी नगर से हजारों की संख्या में सभी धर्म की जनता ने जैन संत काम की निर्मम हत्या एवं मनन जैन को बलपूर्वक धर्म परिवर्तन तथा उज्जैन में कांवरियों पर थूकने का कार्य के खिलाफ आज मोर्चा निकाला हत्यारों को फांसी दो मांग की 21 जुलाई दोपहर 2:00 महावीर भवन राजवाड़ा से आक्रोशरैली में भाग लेने हेतु संपूर्ण शहर वासियों को निमंत्रण दिया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत चड्डा पिंटू जोशी अशोक मलिक अनुरोध जैन जैनेश झांझेरी आनंद कासलीवाल घनश्याम जोशी साधना भंडारी पवन जैन नकुल पाटोदी विपिन गंगवाल प्रदीप बड़जात्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुनि हत्या मनन का धर्म परिवर्तन कुकर्म की कठोर शब्दों में निंदा की कल की रैली में सब को भाग लेने का आह्वान किया प्रकाश भंडारी ने संचालन किया दिवाकर मंच के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक मेहता ने आभार व्यक्त किया।