

जावरा (अभय सुराणा )। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मीडिया एडवोकेसी वर्कशॉप सिविल अस्पताल जावरा के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के अतिथि श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवम कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया का सहयोग शासकीय गतिविधियों में बराबर मिलता रहेगा।वरिष्ठ पत्रकार एवं आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा ने इस अवसर पर कहा कि आज के दौर में मीडिया के बिना किसी भी कार्यक्रम की सफलता की कल्पना नही की जा सकती हैं, कोरोना काल मे स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ की सेवाये प्रशंसनीय है।वर्कशाप को प्रेस क्लब जावरा के अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़,पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल झंवर,पारस छाजेड़ ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार है अच्छी स्वास्थ्य सेवाये नागरिकों को वर्तमान में मिल रही हैं। चीफ ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ शंकरलाल खराड़ी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए दस्तक अभियान, युविन टीकाकरण पोर्टल, आयुष्मान भारत योजना, आभा आई डी के बारे मे समझाया,,बीईई श्री बसन्ती लाल मईडा ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्थाई ,अस्थाई,साधनों की जानकारी देते हुए विश्व जनसंख्या दिवस माह की एक्टिविटी, प्रसूति सहायता योजना, टीबी,एन सी डी कार्यक्रम में हाई ब्लड प्रेशर, शुगर,स्ट्रोक,खानपान,जांच की जानकारी दी,मलेरिया इंस्पेक्टर सलीम मंसूरी ने मलेरिया, डेंगू,चिकन गुनिया की जानकारी देते हुए वर्षाकाल में सावधानी बरतने के बारे मे समझाया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए शैलेन्द्र कुमार दवे ने कायाकल्प अभियान, अंधत्व निवारण कार्यक्रम की जानकारी दी,,अतिथियों का स्वागत महरधी मण्डलोई, दिनेश उपाध्याय, अनिल पटेल,अकील मंसूरी,बालाराम टेलर,हेमन्त पडियार,रमेश माली,आदि ने किया।आभार महरधी मण्डलोई ने किया।इस वर्कशॉप में विभागीय जानकारी फोल्डर,पम्पलेट, पोस्टर भी वितरित किए गए।