रतलाम 21 जुलाई 2023। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की कार्ययोजना के अनुपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन एवंजिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण श्रीवास्तव के निर्देशन परजिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी द्वारा नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 एवं नालसा (आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पुलिस थाना बिलपांक में वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत सरोकार अभियान एवं पंच ‘ज’ के अन्तर्गत 21 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित विद्यार्थियों को उनके मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को गुड टच, बेड टच के साथ पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया तथा नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई। निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, मीडिएशन, लोक अदालत तथा नालसा का हेल्प लाईन नं. 15100 एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नं. 1098 के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही जिला प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, पुलिस के अधिकारियों, आरक्षकों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि प्रदेश स्तर पर उक्त अभियान व्यापक रूप से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार औषधीय एवं फलदार पौधे विद्यालय, थाना परिसर, बिलपांक में रोपित किये गये। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, थाना प्रभारी, श्री विजय शर्मा, श्री प्रकाश बोरासी पैरालीगल वालेंटियर, विद्यालयीन, थाना बिलपांक स्टॉफ एवं जिला प्राधिकरण रतलाम का स्टॉफ व अन्य उपस्थित रहे।