रतलाम 21 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से मलेरिया रोग नियंत्रण 2023 के अंतर्गत कार्यक्रम के प्रथम चरण की दूसरी खुराक 21 जुलाई को दी गई।
उक्त जानकारी प्रभारी शास. आयुष औषधालय हतनारा श्री अनिल मेहता ने देते हुए बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान, नोडल अधिकारी डॉ. इंतखाब मंसूरी, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कटारा, डॉ. अंकित विजियावत, सेक्टर अधिकारी डॉ. सुरेश भूरा, डॉ. रवि कलाल, डॉ. ललिता रावत, डॉ. नीतू कटारा, डॉ. रागिनी शर्मा द्वारा अपने -अपने क्षेत्र में औषधी वितरण का निरिक्षण कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
डॉ. बलराज सिंह चौहान ने बताया कि मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि के साथ ही डेंगू एवं अन्य वर्षाजनित बीमारियों से बचाव हेतु आयुष औषधियों का वितरण जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष विंग, आयुष औषधालय, कलेक्टर कार्यालय तथा जिले के समस्त आयुष औषधालयों पर नि:शुल्क किया जा रहा है।