राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रतलाम 21 जुलाई 2023। देवास में 18 से 20 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्श 2023 में रतलाम जिले के दो छात्रों के माडल ने अलग-अलग थीम में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले के विद्यार्थियों, शिक्षकों के विज्ञान प्रतियोगिताओं में रुझान को रेखांकित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने बताया कि शा.उ.मा.वि. सुखेडा के विद्यार्थी कीर्तिराज सिंह (कक्षा 12 वीं) के पर्यावरण अनुकूल थीम पर आधारित विस्फोटक गन माडल ने राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं शा.उ.मा.वि. मण्डावल के कक्षा 12 वीं के छात्र लक्की राजसिंह ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता थीम अन्तर्गत श्वसन तंत्र माडल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिले के तीनों प्रतिभागियों एवं मागदर्शी शिक्षक श्री मुकेश परमार ने इस राज्य स्तरीय मेले में सहभागिता की।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी श्री मोहनलाल सांसरी, सहायक संचालक श्री लक्ष्मण देवडा, एडीपीसी श्री अशोक लोढा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत, जिला विज्ञान अधिकारी श्री जितेन्द्र जोशी ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।