महेंद्र बोथरा परिवार की धार्मिक यात्रा सम्पन्न

रतलाम। गत दिनों महेंद्र बोथरा परिवार रतलाम की सूरत और पुणे की धार्मिक यात्रा सम्पन्न हुई। महेंद्र बोथरा ने बताया सूरत में आचार्य भगवन के प्रवचन के दौरान आचार्य श्री ने बोलने का मौका दिया। आचार्य श्री जब रतलाम पधारे थे तब युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी महाराज साहब एवं प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी महाराज साहब जी भी साथ थे। जैन दिवाकर स्मारक पर ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ था आचार्य श्री रतलाम पधारे ऐसी विनती रखी। आचार्य श्री ने फरमाया श्री बापू लाल जी साहब बोथरा मजबूत एवं दृढ़ श्रावक श्रावक थे। मैंने कहा आप का बहुत आशीर्वाद था आचार्य श्री ने प्रवचन में फरमाया ऐसा ही आशीर्वाद तुम पर और बोथरा परिवार एवं रतलाम श्री संघ पर है आचार्य भगवन जितनी सरलता से बात करते हैं मन गदगद हो जाता है। वही पुणे में महा सती श्री चंद्रकला जी महाराज सा पीर्य साधना जी महाराज साहब के दर्शन के पश्चात नासिक महासती श्री प्रवतनी चंदना जी महाराज साहब महासती श्री कंचन कंवर जी महाराज साहब कृति सुधा जी देशनाजी महाराज साहब श्री डॉक्टर सुशील जी महाराज साहब साहब श्रद्धा जी महाराज साहब के दर्शन के पश्चात आचार्य भगवन श्री शिव मुनि जी महाराज साहब के दर्शन पहुंचे।