राम महोत्सव चातुर्मास में होगी भव्य संयम आराधना

रतलाम । राम महिमा महोत्सव चातुर्मास में श्री शासन दीपक आदित्य मुनि की निश्रा में भव्य साधना होगी जिसमें 1008 से अधिक सदस्य 9 सामायिक व दया भाव के साथ करेंगे ।साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के श्रावक श्राविका में इस आराधना के लिए अपने नाम पूर्व में लिखवा दिए है जो सेठिया मैरिज गार्डन पर दिनांक 23 जुलाई रविवार को प्रातः 9:00 से प्रारंभ होकर प्रवचन के पश्चात एकासन गुरु भक्ति ज्ञान चर्चा प्रतिक्रमण के साथ रात्रि 9:00 बजे संपन्न होगी इसमें पुरुष महिलाओं को साधु चरिया की अवस्था में रहना होगा यह महोत्सव स्वयं को साधक बनाने हेतु ,मन को एकाग्र करने के लिए ,धर्म आराधना से जुड़ते हुए गुरु भक्ति में लीन हो उस भाव से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल होंगे उनके लिए स्तवन, तत्काल भाषण ,वाद विवाद, जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजित भी रखा गया है साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पीरोंदिया द्वारा इस आराधना में अधिक से अधिक भाग लेने का सभी श्रावको से आव्हान किया साथ ही समय से 15 मिनट पहले पधारने का भी निवेदन किया। उपरोक्त जानकारी संघ के प्रीतेश गादीया ने देते हुए बताया कि यह आराधना अपने आप में अनूठा स्वरूप लेकर सभी श्रावको को साधु चरिया के सामान्य ज्ञान हेतु की जा रही है इसमें भाग लेने वाले शावक सभी गांव के अतिरिक्त भी लोग प्रवचन व अन्य धार्मिक क्रियाओं का लाभ ले सकेंगे।कार्यक्रम में श्री संघ के वरिष्ठ, समता युवा संघ, महिला मंडल, बहू मंडल ,बालक मंडल,बालिका मंडल के सदस्य भी अपनी सेवाएं देंगे व उन्होंने यह भी बताया कि आज की प्रवचन सभा में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संचालन मंत्री दशरथ बाफना ने किया।