रतलाम में केसरिया जागृति मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक 23 जुलाई रविवार को

रतलाम। केसरिया जागृति मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक रतलाम में , केसरिया जागृति मंच की संस्था की संस्थापिका सह मुख्य सचिव नीतू गुप्ता उड़ीसा, संस्थापक सह मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अखंड भारत सुशांत कुमार बिहार रहेंगे। 23 जुलाई, रविवार को नगर में प्रथम आगमन पर प्रदेश स्तर की बैठक आयोजित की जा रही है कार्यक्रम स्थल सागोद रोड स्थित जलसा गार्डन प्रातः 11:00 बजे रहेगा । जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती रेखा गौतम , प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा -इंदौर व रतलाम के प्रदेश प्रभारी गोविंद सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शीला बोहरा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बोहरा एवं समस्त टीम द्वारा की जा रही है।
केसरिया जागृति मंच का उद्देश्य हिंदू राष्ट्र बनाना है तथा हिंदुओं की रक्षा करना, अखंड भारत का सपना पूरा करना, हिंदू बोर्ड की स्थापना पर चर्चा तथा संगठन देकर मजबूती प्रदान करना “एक भारत श्रेष्ठ भारत” यही हमारा नारा है । हिंदू भाई बहनों को एक साथ लेकर व्यापार-व्यवसाय में सहयोग देना राष्ट्रीय प्रोग्राम मंत्री धर्मेंद्र कनाडिया, संगठन मंत्री सुभाष मित्तल रहेंगे।
कार्यक्रम में सुनील बैरागी, कश्मीरा पाठक, सुनील पोरवाल, अनुरूप शर्मा,कैलाश कुमावत, रंजना चौहान, अनीता शर्मा पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती रेखा गौतम ने दी।