जिला मंत्री एवं सहमंत्री की नियुक्ति

रतलाम 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी श्री आलोक शर्मा, जिला प्रभारी श्री प्रदीप पाण्डेय की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा द्वारा जिला मंत्री श्रीमती साधना जायसवाल एवं श्रीमती रूकमणी हाड़ा के जनपद अध्यक्ष बनने पर इनको जिला मंत्री के पद से मुक्त किया। इनके स्थान पर श्रीमती पदमा जायसवाल एवं श्रीमती नेहा मेहर को जिला मंत्री नियुक्त किया गया एवं जिला कार्यालय सहमंत्री पद पर श्री राकेश नागर की नियुक्ति की गई। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री अरूण त्रिपाठी ने दी।